फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के भाई ने होमगार्ड को पीटा

Sat, 15 Mar 2014 05:32 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला चौराहे पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को फौजी के भाई ने पीट दिया। साइकिल से टक्कर लग जाने पर होमगार्ड ने उस पर हाथ उठा दिया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना भमौरा के वाहनपुर निवासी होमगार्ड महेश चंद्र शुक्रवार को चौपुला चौराहे पर ड्यूटी कर रहा था। वहां से गुजर रहे बाकरगंज निवासी फौजी के भाई असलम साइकिल से अचानक होमगार्ड को टक्कर लग गई। इससे होमगार्ड भड़क गया और साथियों की मदद से असलम की पिटाई शुरू कर दी। विरोध करते हुए असलम ने भी होमगार्ड को पीट दिया। इतना नहीं असलम ने होमगार्ड की पलक में काट लिया। इसे लेकर चौपुला चौराहे पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस असलम को कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें