फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में छेड़खानी पर हंगामा

Sat, 15 Mar 2014 05:32 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लालकुआं से बरेली आ रही पैसेंजर ट्रेन की महिला कोच में शुक्रवार को शोहदों ने कब्जा कर लिया। एक युवती से छेड़खानी पर कोच में हंगामा हो गया। रिछा हाल्ट पर चेन पुलिंग कर गाड़ी रुकवाई गई। जीआरपी पांच शोहदों को पकड़कर सिटी स्टेशन थाने ले आई। हालांकि चालान काटकर मामला रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर में लालकुंआ से आ रही सवारी गाड़ी में उस वक्त बवाल हो गया जब महिला कोच में घुसे युवकों ने युवती पर फब्तियां कसना शुरू कर दीं। कुछ महिलाओं के विरोध करने पर युवकों ने कहासुनी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ते ही किसी ने भोजीपुरा के पास चेन खींचकर ट्रेन रोक ली। शक होने पर गाड़ी के साथ चल रहे जीआरपी स्क्वायड ने महिला कोच से कूद रहे पांच को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद सभी को पुलिस सिटी स्टेशन जीआरपी थाने ले आई। इधर, युवती के परिवार वालों ने लोकलाज का हवाला देते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया। तब पुलिस ने पांचों को महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा के जुर्म में रेलवे एक्ट के तहत चालान काटकर जुर्माना वसूला और मामला रफा दफा करा दिया। जीआरपी थाना पुलिस का कहना है कि मामला महिला कोच में युवकों के यात्रा करने का ता। लिहाजा चालान काटकर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें