बरेली। जिला कांग्रेस की चुनाव संचालन समिति की ओर से सांप्रदायिकता मुक्त-सद्भावना युक्त चाट का वितरण शुक्रवार को छोटी बिहार स्थित महादेव मंदिर पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मौजूदा कांग्रेस सरकार ने देश के लिए जितने काम किए हैं, वह ऐतिहासिक हैं। उन्होंने मनरेगा, आरटीआई, आरटीई और खाद्य सुरक्षा बिल का जिक्र करते हुए कहा कि आम जनता के लिए यह योजनाएं हितकर साबित हो रही हैं।
लोकसभा प्रभारी अनुज गंगवार ने कहा कि जो काम छह बार में दूसरे लोग नहीं करा पाए, उससे ज्यादा काम सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने अपने एक बार के कार्यकाल में ही करा दिए हैं। पिछले पांच वर्षों में बरेली ने जितना विकास किए, उतना पहले नहीं हुआ। गांव-गांव सामुदायिक भवन पहली बार खोले गए। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष प्रभात गिरि गोस्वामी, जियाउर रहमान, हरवीर सिंह बाबी, कुलदीप सिंह, दीपक वाल्मीकि, संजय श्रीवास्तव, किरन शिव, बीनू बहल, पूनम श्रीवास्तव, अनूप, अनीता विश्वकर्मा, पूनम गुप्ता, संतोष गुप्ता और विनय श्रीवास्तव आदि इस मौके पर मौजूद रहे।