फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी कारोबारी का नौकर निकला दगाबाज

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बड़ा बाजार में साड़ी कारोबारी को उसके 15 साल पुराना नौकर ने ही पांच लाख की चपत लगा दी। रुपये हड़पने के लिए उसने लूट का ड्रामा रचा और जिला अस्पताल में भर्ती हो गया। कोतवाली पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी गांव निवासी चालीस वर्षीय नजम खां बड़ा बाजार में श्री लगन साड़ी शोरूम के मालिक पुलकित अग्रवाल के यहां नौकरी करता था। पुलकित ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उसने नजम खां को कटरा मानराय में मानसी ट्रेडर्स के मालिक सरदार चरनजीत सिंह से पैसा लेने के लिए भेजा था। आरोप है कि रकम लेने के बाद नजम सीबीगंज इलाके स्थित अपनी ससुराल खना गौटिया की तरफ चला गया। रात साढ़े बारह बजे उसकेभाई असद का फोन आया कि नजम तिलियापुर गांव के पास बेहोशी की हालत में पड़ा है। पुलकित के अनुसार उन्होंने पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचने को कहा था लेकिन परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले आए। पुलिस ने शनिवार सुबह पूछताछ की कोशिश की तो नजम बेहोशी का नाटक करता रहा। शाम को भी दरोगा मक्खन लाल कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने नजम पर पहरा बैठा दिया है। पुलकित का कहना है कि नजम पांच लाख रुपये गबन करने के लिए नाटक कर रहा है। पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करे तो खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन




नजम ने पांच लाख रुपये हड़पने के लिए लूट का नाटक किया है। वह बेहोश होने का भी नाटक कर है। ऐसे नहीं बताएगा तो कड़ाई से पूछताछ की जाएगी।
- मोहम्मद बाबर, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें