बरेली। एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर मुकुल गोयल ने जोन के अधिकारियों की बैठक की शुरुआत 23 जनवरी को किला के गढ़ी रफियाबाद में हुए तिहरे हत्याकांड की समीक्षा से की। एसएसपी से अपर्णा, उसकी तीन साल की मासूम बेटी समृद्धि और डेढ़ साल के बेटे सुभांक की गला काटकर निर्मम हत्या करने के मामले की प्रगति पूछी। पूछा कि अपर्णा के पति अंकुर मिश्रा के खिलाफ साक्ष्य कितने मिले हैं। किसी और भी भूमिका सामने आ रही है तो उसका खुलासा किया जाए। साक्ष्य नहीं मिल पा रहे हैं तो बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करने के प्रयास करें। हो सकता है उनसे ही कोई सच्चाई सामने आ जाए।