फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्ज की जुगाड़ में लगे खाली पड़े इंस्पेक्टर

Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत तीन साल से ज्यादा वक्त से जिले में जमे इंस्पेक्टरों के तबादले होने के बाद तीन थाने खाली हो गए हैं। नए इंस्पेक्टरों ने इन थानों के चार्ज के लिए जुगाड़बाजी शुरू कर दी है। तीन थानों पर कई इंस्पेक्टर दावेदारी कर रहे हैं। यह भी टोह लेने की कोशिश की जा रही है कि नए कप्तान आखिर किसकी सिफारिश मानेंगे।
विज्ञापन

डीआईजी आरकेएस राठौर ने जिले में तीन साल का समय पूरा होेने पर 19 इंस्पेक्टरों का तबादला किया है। इनमें शहर के सुभाषनगर थाने से प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह, फरीदपुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, विशारतगंज के प्रभारी निरीक्षक यशवीर सिंह को रिलीव कर दिया है। बाकी क्राइम ब्रांच और अन्य शाखाओं से जिन इंस्पेक्टरों का तबादला हुआ था, उन्हें भी पुलिस लाइंस से रिलीव कर दिया गया है। तीन थाने खाली होते ही खाली पड़े इंस्पेक्टरों ने चार्ज पाने के लिए जुगाड़बाड़ी शुरू कर दी है। हालांकि नए कप्तान का मिजाज न समझ पाने के कारण उनमें उहापोह की स्थिति भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें