फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी कॉलेज के छात्रों ने निकाली रैली

Tue, 21 Jan 2014 05:53 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली।
-हमें मां चाहिए
बहिन चाहिए
पत्नी चाहिए
फिर बेटी क्यों नहीं?
-बिटिया ही बचाएगी देश को
-बेटी को बचाना है, देश को बढ़ाना है
सेव गर्ल्स चाइल्ड और व्यवस्था परिवर्तन के लिए बेटियों के महत्व दर्शाते कई नारे लिखी तख्तियां हाथ में लिए मनोहर भूषण इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई के तमाम स्वयंसेवक जब गली-मुहल्लों में निकलते तो अमर उजाला का बेटी ही बचाएगी अभियान का माहौल शहर की फिजा में गूंजता नजर आया।
कॉलेज से प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जहां से रैली लोको कालोनी होते हुए बांके की छावनी बस्ती तक बेटी ही बचाएगी मुहिम की अलख जगाते हुए पहुंची। रैली एनसीसी के कार्यक्रम अधिकारी कुमार पारस के निर्देशन में निकाली गई। इसमें शामिल स्वयंसेवकों में खास उत्साह रहा।
विज्ञापन

बानखाना में कई लोगों ने बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत संकल्प पत्र भरे। यहां संकल्प पत्र भरने वालों में नफीसा, दीपिका यादव, शिल्पी, सना नाज, सीमा खान आदि प्रमुख रहे। बरेली कॉलेज में छात्र नेता फैज मुहम्मद और मुहम्मद नूमान ने संकल्प पत्र भरवाए।
----------
बस्ती में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख
एनएसएस के इन स्वयंसेवकों ने रैली के समापन पर बांके की छावनी बस्ती में नुक्कड़ नाटक करके बेटियों के हक में अलख भी जगाई। उन्होंने लोगों को अपनी प्रस्तुति से बेटियों का महत्व दर्शाया। नुक्कड़ नाटक में मनदीप गंगवार, मुकेश कुमार, विकास गुप्ता, वैभव मिश्रा, ऋषभ राठौर, नवनीत भारद्वाज, आशुतोष सक्सेना, आशीष श्रीवास्तव, अनिकेत अग्रवाल और अभिषेक शिंघल प्रमुख भूमिका में रहे। इस मौके पर पार्षद गौरव सक्सेना, शिक्षक डोरीलाल, वंदना वर्मा, राजेश चौहान, डॉ. आरबी तिवारी, डॉ. एमपीएस राठौर और वीके सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------

इस्लामियां गर्ल्स में आज लगेगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप
बरेली। बेटी ही बचाएगी अभियान के अंतर्गत अमर उजाला की ओर से मंगलवार को सुबह 10 बजे से शहर के इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए मेगा हेल्थ चेकअप में कैंप लगाया जाएगा। इसमें इस्लामियां गर्ल्स के अलावा कस्तूरबा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज और रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की सभी छात्राओें को बुलाया गया है। इस्लामियां गर्ल्स की प्रधानाचार्य चमन जहां और नाजिम बेग, कस्तूरबा की प्रधानाचार्य डॉ. रश्मिी जायसवाल तथा रामभरोसे लाल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. ऊषा किरण यादव ने अपने-अपने कॉलेज की समस्त छात्राओं से कैंप में पहुंचकर हेल्थ चेकअप कराने की अपील की है। कैंप का उद्घाटन सुबह एडीए हेल्थ डॉ. योगेंद्र शर्मा करेंगे। हेल्थ चेकअप के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहे। दवा भी नि:शुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें