फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के दर पर पहुंची जान देने

Sun, 19 Jan 2014 05:57 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्यार के जुनून में बीएससी की छात्रा प्रेमी के चौखट पर जान देने पहुंच गई। छह दिन पहले उसने हाथ की नस काट ली थी और इस बीच अनशन करने से उसकी हालत बिगड़ गई थी। पहले लोगों ने समझा कि उसने जहर खाया है लेकिन जांच के बाद पता चला कि उसके पेट में किसी तरह का जहर नहीं है। बेसुध हालत में उसे में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सात महीने पहले दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी।
विज्ञापन

रामपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा यहां राजेंद्र नगर स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएससी (द्वितीय वर्ष) में पढ़ती है और शास्त्री नगर में किराए के मकान में रहती है। पुलिस के मुताबिक करीब सात महीने पहले फेसबुक पर उसकी बीसलपुर निवासी बीसीए के छात्र से दोस्ती हुई थी। छात्र नेशनल हाइवे स्थित मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ता है। वह बारादरी इलाके में हरूनगला के सामने परिवार के साथ रहता है। छात्र के पिता अध्यापक हैं। छात्रा दोस्त को जीवन साथी बनाने की जिद पर अड़ी है मगर छात्र परिजन इसके लिए राजी नहीं है।
शनिवार दोपहर छात्रा लड़के के घर गई। उसने अंदर जाने को दरवाजा खुलवाने की कोशिश की मगर छात्र के परिजनों ने उसकी नहीं सुनी। करीब साढ़े तीन बजे छात्रा वहीं पर बेहोश हो गई तो लोगों ने समझा उसने जहर खा लिया है। उसे बेसुध पड़ा देखकर घबराए छात्र के परिजनों ने बारादरी पुलिस को फोन किया। वहां पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस में जिला अस्पताल ले जाकर छात्रा को भर्ती करा दिया। खबर मिलने पर छात्रा के पिता और भाई अस्पताल पहुंच गए। पिता के मुताबिक उन्हें लड़के के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। न छात्रा ने घर में कभी चर्चा की। सप्ताह भर पहले वह घर से तीन हजार रुपये और राशन लेकर आई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक छह दिन पहले छात्रा ने दोस्त के घर जाकर अपने हाथ की नसें काट ली थीं। उस दिन परिजनों ने आश्वासन देकर छात्रा को लौटा दिया था। मगर उस दिन के बाद छात्र ने फोन पर बात नहीं की। इस बीच छात्रा ने खाना पीना छोड़ दिया। उधर, छात्र के भाई ने बताया कि उन्हें दोनों की दोस्ती के बारे में जानकारी नहीं है। छात्र बीसलपुर गया हुआ है। डांटने के डर की वजह से उसने फोन बंद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें