फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज मस्ती और महंगे शौक ने बना दिया चोर

Sat, 14 Dec 2013 05:49 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर के तीन छात्रों को मौज मस्ती और महंगे शौक ने चोर बना डाला। पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य दो छात्रों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

एसएसआई सिकंदर खां ने बताया कि सुभाषनगर इलाके में रहने वाले 11वीं के छात्र को बृहस्पतिवार रात करीब 8.30 बजे स्कूटी चोरी करते हुए मोहल्ला अवधपुरी कॉलोनी से पकड़ा गया था। पूछताछ में बताया कि सात दिसंबर को उसने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सुभाषनगर से बाइक चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है। उन्हीं की चुराई हुई एक बाइक थाना बारादरी में खड़ी बताई जा रही है। छात्र ने तीन बाइकें चोरी करने की बात कुबूल की है। पुलिस ने पकड़े गए छात्र को बाइक चोरी के आरोप में किशोर न्यायालय में पेश कि या, जहां से उसे किशोर सदन भेज दिया गया। एसएसआई के मुताबिक पकड़े गए छात्र ने बताया कि वह शौक में बाइक और स्कूटी चोरी करके उसकी नंबर प्लेट बदलकर घूमते थे। इसके बाद बाइक को वह उसी स्थान के पास छोड़कर चले जाते थे, जहां से चोरी करते थे। वाहन चोरी के आरोप में जेल गए छात्र के दोनों साथी भी नाबालिग हैं। वह भी अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई जगह दबिशें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें