फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमनगर में गिरा तार, हंगामा

Thu, 15 Aug 2013 05:37 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आजमनगर में बुधवार शाम तार जलकर गिरने से तीन युवक जख्मी हो गए, साथ ही पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। एसडीओ ने फोन रिसीव नहीं किया तो गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

कुतुबखाना उपकेंद्र से पोषित आजमनगर इलाके में एक एबीसी लाइन जलकर गिर गई। इससे नईम बेग, शाहिद और नंदकिशोर चोटिल हो गए। वहीं एक ट्रांसफार्मर जोरदार आवाज के साथ ठप हो गया। इस कारण कमल टॉकीज फीडर सप्लाई भी प्रभावित हो गई। इससे जुडे़ इलाके बाग बिग्रटान, कमल, कुमार और प्रसाद सिनेमा के आसपास की आबादी और बाजार में सप्लाई गुल हो गयी। सभासद आरिफ कुरैशी ने तुरंत एसडीओ प्रशांत कुमार सिंह को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। गुस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच जेई पवन चंद्रा ने कर्मचारियों को भेज रात दस बजे व्यवस्था बहाल कराई। सभासद ने बताया कि चार दिन से जर्जर लाइन बदलने का काम चल रहा है, लेकिन ट्रांसफार्मर क्षमता नहीं बढ़ी है। इस वजह से एबीसी केबिल लाइन जलकर गिर रही है। इस अव्यवस्था से बिजली और पानी सप्लाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि एसडीओ की मनमानी और अस्त-व्यस्त सप्लाई को लेकर जल्द ही मुख्य अभियंता कार्यालय प्रदर्शन और घेराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें