फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीएनजी से भी चलेंगे जेनरेटर

Sat, 27 Jul 2013 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
आर बी लाल
विज्ञापन

बरेली। अब घरेलू रसोई गैस पीएनजी से जेनरेटर भी चलेंगे। इसके लिए अलग से कनेक्शन लेना होगा। शहर में पीएनजी सप्लाई करने वाली सीजीयूएल कंपनी बिजली किल्लत को देखते हुए वैकल्पिक ऊर्जा सप्लाई कनेक्शन की शुरुआत कर रही है। बरेली में सफल प्रयोग के बाद जल्द ही प्रदेश के अन्य शहरों में भी इसे लागू किया जाएगा। पीएनजी जेनरेटर न केवल डीजल के मुकाबले 20 प्रतिशत सस्ता होगा बल्कि पर्यावरण के नुकसान को भी रोकेगा।

रसोई में सफल
सीयूजीएल ने 2009 में बरेली रसोई ईंधन पीएनजी की सप्लाई शुरू की थी। होटलों के अलावा चुनिंदा कालोनियों के किचन तक पीएनजी पहुंच चुकी है। इससे एक ओर जहां एलपीजी सिलेंडरों की मारामारी कम हुई तो वहीं लोगों को सस्ती रसोई गैस उपलब्ध हो गई। शहर में 550 से ज्यादा किचनों में पीएनजी से खाना बनाया जा रहा है। दो दर्जन होटलों में इसका इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन


ऐसे हुई शुरुआत
बरेली में पीएनजी इस्तेमाल करने वालों ने कंपनी से आग्रह किया है कि उन्हें जेनरेटर चलाने के लिए पीएनजी मुहैया कराई जाए। कंपनी ने सिविल लाइंस स्थित एक कन्फै क्शनरी में जेनरेटर के लिए कनेक्शन जारी किया है। साथ ही कंपनी अपने कार्यालय पर लगे जेनरेटर भी पीएनजी से ही चला रही है। सफल प्रयोग के बाद अब घरों में लगे जेनरेटरों के लिए अलग से पीएनजी कनेक्शन देने की तैयारी शुरू हो गई।
विज्ञापन





हमसे कुछ पीएनजी ग्राहकों ने जेनरेटर संचालन के लिए कनेक्शन मांगे हैं। कंपनी ने एक स्थान पर पहले से ही कनेक्शन दे रखा है। अब इसे घरों में पहुंचाने की योजना है। पीएनजी से जेनरेटर चलाना सस्ता और आसान है। बिजली विकल्प के रूप में इसका इस्तेमाल सस्ता होगा। कंपनी गीजर इस्तेमाल को सप्लाई नहीं देगी।
- मंसूर सिद्दिकी, वरिष्ठ प्रबंधक, सीजीयूएल कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें