बरेली (ब्यूरो)। सावन में भगवान शिव के जलाभिषेक लिए भक्तों को हरिद्वार से जल लाने को रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह दोनों स्पेशल ट्रेनें बरेली से हरिद्वार के बीच चलेंगी। एडीआरएम हितेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि बरेली से हरिद्वार के बीच दो स्पेशल ट्रेनें 24 जुलाई से शुरू की जाएंगी। इनमें से एक बरेली से सुबह सात बजकर पांच मिनट पर चलेगी, जबकि दूसरी हरिद्वार से बरेली के लिए चार बजकर 55 मिनट पर। इसके अलावा दिल्ली से शामली तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अब हरिद्वार तक आएगी। साथ ही बरेली से हरिद्वार तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ व जीआरपीएफ को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है।