फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में नौकरी का रास्ता आसान करेगी आरडीसी

Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स को रिक्रूट्स की भर्ती में नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा

बरेली। एनसीसी कैडेट्स आरडीसी (गणतंत्र दिवस शिविर) की तैयारी में जुट जाएं। अब यह सिर्फ राष्ट्रीय स्तर का कैंप नहीं बल्कि सेना में नौकरी पाने का आसान जरिया भी बनेगी। डीजी एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल पीएस भल्ला ने इस दिशा में ठोस प्रयास किये हैं। इसकी वजह से सरकार ने देश के 17 डायरेक्ट्रेट के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया है कि आरडीसी करने वाले कैडेट्स को सेना में रिक्रूट्स की भर्ती के दौरान लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।
अभी तक ‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा ‘ए’ ग्रेड से पास करने वाले कैडेट्स को ऑफीसर्स और किसी भी ग्रेड में पास होने पर रिक्रूट्स की भर्ती में लिखित परीक्षा में छूट मिलती थी। अब आरडीसी करने वाले कैडेट्स को ‘बी’ या फिर ‘सी’ सर्टिफिकेट किसी भी ग्रेड में पास करने की दशा में रिक्रूट्स की भर्ती में लिखित परीक्षा से छूट मिलेगी। अभी तक ‘ए’ सर्टिफिकेट पर पांच अंक और ‘बी’ सर्टिफिकेट पर दस अंक बोनस के रूप में मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कैडेट्स के लिए सेना में भर्ती होने की राह आसान हो गई है। बोनस अंक की जगह अब सेना में रिक्रूट्स की भर्ती में कैडेट्स को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। यह सिस्टम पूरे देश में जून 2013 से लागू कर दिया गया है।
- कर्नल एमके सचान, ट्रेनिंग ऑफिसर यूपी डायरेक्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें