फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉलिड वेस्ट प्लांट पर फैसला 22 को

Wed, 17 Apr 2013 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी। मंगलवार को सुनवाई के दौरान नगर निगम को दो नई याचिकाओं का भी सामना करना पड़ा। एक याचिका इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी और दूसरी गांव वालों की तरफ से दायर की गई। इसमें कहा गया है कि प्लांट की डीपीआर में बॉयोमेडिकल प्लांट प्रस्तावित है। ऐसे में प्लांट के आसपास बैक्टीरिया और उनसे बीमारियां होने का डर है। दूसरा पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण द्वारा एनओसी देने को चुनौती दी गई है। साथ ही कहा गया है कि मास्टर प्लान में इस जगह का लैंड यूज प्लांट के लिए नहीं बताया गया है। इसके अलावा मृत जानवरों का निस्तारण कैसे हो, इस भी सवाल उठाया गया। इन तीनों ही याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई के बाद फैसला किया जाएगा। इस मामले में ट्रिब्यूनल ने याचिका दायर करने वालों के हक में स्टे नहीं दिया है। गौरतलब है कि पहली याचिका रेयांस संस्था ने दायर की थी, जिस पर एक अप्रैल को सुनवाई के बाद ट्रिब्यूनल ने नगर निगम से प्लांट के फोटो आदि मांगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें