फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेलापीर तालाब पर फिर कब्जे की कोशिश

Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। डेलापीर तालाब पर एक बार कब्जे की कोशिशें शुरू हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से वहां एक दुकान के पीछे से पटान किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों ने इसे रोकने की कोशिश तो नाकामी मिली। इसके बाद निगम अब जिला प्रशासन से मदद मांगने में जुट गया है।
विज्ञापन

डेलापीर तालब से नगर निगम बमुश्किल कब्जा खत्म करा पाया है। इन दिनों वहां सुंदरीकरण का काम चल रहा है। अब डेलापीर की मुख्य रोड किनारे स्थित कपड़े की एक दुकान के पीछे से कब्जे की कोशिश शुरू हो गई है। पिछले कई दिनों से मिट्टी डाली जा रही है। करीब ढाई सौ गज क्षेत्रफल में यह मिट्टी डाली जा रही है। इसका पता चलने पर नगर निगम के एक्सईएन सतीश कुमार टीम के साथ वहां पहुंचे। तब पटान करा रहे दुकानदार ने बीडीए से नक्शा पास होने की बात कहने लगा, मगर दिखा नहीं सका। इस पर काफी बहस भी हुई कि जब यह तालाब की जमीन है तो उस पर नक्शा कैसे पास हो सकता है। काफी कोशिशों के बावजूद दुकानदार काम रोकने को तैयार नहीं हुआ। ऐसे में निगम के अफसर लौट तो आए, मगर कार्रवाई कराने के लिए पूरा मामला डीएम को लिखकर भेज दिया है। उधर, कुछ लोगों का कहना है कि अतिक्रमण करने वाले ने उर्स का समय चुना, ताकि पुलिस और प्रशासन के वहां व्यस्त होने की वजह से वे इस तरफ ध्यान न दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें