बरेली। असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर समेत छह लोगों के खिलाफ ट्रांसपोर्टर से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज हुई। यह कार्रवाई इज्जत नगर पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर सोमवार को की।
ट्रांसपोर्ट यूनियन के उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि 26 दिसंबर 2012 को असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर राकेश मौर्या ने उन्हें कुदेशिया इलाके में बुलाया। उनके जाने पर राकेश मौर्या ने पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्होंने मारपीट की। राम प्रकाश ने बताया कि नैनीताल रोड पर कुछ वाहन कर चोरी करके जाते रहे। उनकी शिकायत उन्होंने वाणिज्य कर कमिश्नर से की थी। इस पर जांच और चेकिंग के आदेश हुए तो राकेश मौर्या ने चेकिंग की। आरोप है कि उन्होंने कुछ वाहनों को छोड़ दिया था। यह जानकारी राम प्रकाश ने कमिश्नर को दी। शिकायत होने पर राकेश मौर्या ने उनके साथ मारपीट की। इसके पहले इनके खिलाफ भोजीपुरा थाने में भी शिकायत हो चुकी है।