फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के सामने से हटाया अतिक्रमण

Thu, 20 Dec 2012 05:31 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने बुधवार को भी अभियान जारी रखते हुए निगम के सामने सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया। बाद में एक सभासद के विरोध के चलते फिलहाल वहां अभियान रोक दिया गया।
नगर निगम अफसरों ने मंगलवार को अपनी बिल्डिंग के सामने एलन क्लब सब्जी मंडी के बाहर लगने वाली दुकानों को हटाया था। इसके बाद बुधवार को निगम के अफसर जेसीबी लेकर पहुंच गए और दुकानों के बाहर रखे जेनरेटर व दूसरी बड़ी चीजें उठाना शुरू कर दिया। दो जेनरेटर तो उठाकर नगर निगम दफ्तर में ले जाया भी गया। सामान बाहर रखे जाने के कारण लगने वाले जाम की वजह से निगम ने ऐसा किया। वहीं दुकानों के आगे से ऐसे सामान उठाए जाने का पता चलने पर सभासद राजेश अग्रवाल वहां पहुंच गए। उन्होंने नगर आयुक्त से मिलकर इस बात का विरोध किया कि अचानक ऐसे माल जब्त करना ठीक नहीं है, कम से कम एक-दो दिन का समय दिया जाना चाहिए। सभासद के विरोध पर अभियान रोक दिया गया।
विज्ञापन

सुंदरीकरण के लिए मिलेंगे मंडलायुक्त से
सभासद राजेश अग्रवाल ने बताया कि वह सभासदों के साथ बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त से मिलेंगे। उनसे मांग की जाएगी कि अयूब खां चौराहा और बरेली कॉलेज तिराहा के बीच सड़क किनारे सुंदरीकरण करा दिया जाए। इसके लिए वह अवस्थापना निधि से नगर निगम या बीडीए को काम कराने के लिए कह ही सकते हैं। सुंदरीकरण होने से इस रोड पर बसें खड़े होने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

फिर लगा ली दुकान
सब्जी मंडी के बाहर से मंगलवार को जो पांच दुकानें हटाई गई थीं, उनमें से एक बुधवार को भी लगी नजर आई। इससे यह भी आरोप लगने लगा है कि निगम के कर्मचारी ही वसूली के लिए खुद ये दुकानें लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें