फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट मारिया के प्रिंसिपल और बिशप कॉनराड के वाइस प्रिंसिपल हादसे में घायल

Tue, 18 Dec 2012 05:31 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सोमवार को कैंट इलाके में लाल फाटक रोड पर टबेरा में पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सेंट मारिया गोरेटी स्कूल की प्रिंसिपल और बिशप कॉनराड स्कूल के वाइस प्रिंसिपल समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना सोमवार रात करीब दस बजे हुई। पुलिस के मुताबिक सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल विक्टोरिया एलिक्स और बिशप कॉनराड स्कूल के वाइस प्रिंसिपल फादर जॉनी कैब समेत नौ लोग टबेरा से कैंट इलाके में ही स्वप्न शर्मा के घर प्रेयर करने जा रहे थे। सेंट मारिया स्कूल के पास मुड़ते समय उनकी गाड़ी में पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में फादर जॉनी कैब गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रिंसिपल विक्टोरिया एलिक्स और बिशप स्कूल की ही एक अन्य शिक्षक को भी चोटें आईं। हादसे का पता लगने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। फादर जॉनी कैब को भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें