फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम मारा और फिर फांसी पर लटका दिया

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। अचानक पागल हुई एक कुतिया ने कटरा चांद खां में पांच बच्चों समेत सात लोगों को काट लिया। इससे दहशत और गुस्से में आए लोगों ने पहले तो नगर निगम और पुलिस को खबर दी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला तो कुतिया को पीटकर मार डाला और फिर एक बिजली के खंभे पर फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब आठ बजे पुराना शहर कटरा चांद खां के राशिद अली का आठ वर्षीय बेटा फरहान घर के बाहर खेल रहा था। अचानक उधर से गुजरी पागल कुतिया ने फरहान के पैर में काट लिया। चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह फरहान को बचाया। वहां से भागने के बाद कुतिया 11 बजे तक अपना आतंक मचाए रही। इस दौरान उसने कटरा चांद खां निवासी अनीस के पांच वर्षीय बेटे मोहम्मद अख्तर, मुस्तफा के चार साल की बेटी हंसा, सत्तार के सात वर्ष के बेटे जब्बार, अजीम के आठ साल के बेटे अजीम, 38 वर्षीय मेहताब और 30 साल के फैजी को काटा। पता लगने पर कटरा चांद खां और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। लोगों के मुताबिक फोन पर पुलिस कंट्रोल रूम और नगर निगम के दफ्तर में सूचना दी गई। मगर घंटों बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। गुस्से में आए कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर निकल गए और कुतिया को घेरने के बाद पीटकर मार डाला। इतने पर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो बिजली का केबिल गले में बांधकर खंभा पर लटका दिया। लोगों के मुताबिक पागल कुतिया के साथ एक कुत्ता भी देखा गया था। उस कुत्ते को भी लोग खोजते रहे, लेकिन कहीं दिखाई नहीं दिया। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें