बरेली। एसआरएमएस में बीफार्म फर्स्ट ईयर के छात्र के साथ रैगिंग करने वाले सीनियर्स ने उसके घर जाकर समझौता करने का प्रयास किया। हालांकि, अभी छात्र ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया है।
एसआरएमएस में बीफार्म फर्स्ट ईयर के छात्र विनय कुमार मिश्र के साथ रैगिंग करने के बाद बस रोककर मारपीट करने वाले बीफार्म सेकेंड ईयर के सीनियर्स ने शनिवार को उनके घर जाकर समझौता करने के प्रयास किया। विनय ने बताया, मुझे मारने वाले सीनियर्स ने घर पर आकर कहा कि अब सब कुछ भूल जाओ। अब और इस मामले को आगे नहीं बढ़ाओ। अब हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे। हमें नहीं पता था कि मामला इतना बढ़ जाएगा। छात्र ने बताया, जब सीनियर्स यह सब बातें कह रहे थे तो उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था। सीनियर्स ने उनके साथ ऐसा बर्ताव किया है कि अब उनका भरोसा नहीं होता। विनय ने यह भी बताया कि अगर मुझे पता होता तो मैं कभी एसआरएमएस में प्रवेश नहीं लेता। विनय बोले, अब सोचता हूं, आगे क्या करूंगा। अभी कुछ समझ में नहीं आ रहा। जबकि, एसआरएमएस ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक आदित्य मूर्ति पहले ही कह चुके हैं कि कॉलेज रैगिंग मुक्त है। अब तक यहां ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आई है।