फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमनगर में महिला से पर्स छीना

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली। थाना प्रेमनगर के अंतर्गत चोरी और छिनैती की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। पहले में बानखाना की रहने किरन गुल पति मजहर कृष्णा मिल्क बार में मैनेजर हैं। वह रात आठ रिक्शे से प्रेमनगर से लौट रहीं थी। वहीं सूर्या बैक्वेट हाल के पास पीछे बाइक से दो बाइक सवार युवक आए और उनका पर्स छीनकर भाग गए। उन्होंने बताया कि उनके पर्स में 10 हजार नकद, मोबाइल और एटीएम कार्ड था। उन्होंने प्रेमनगर थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में प्रभात नगर के रहने गगन गुप्ता एकता नगर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं। यह अखिल भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं। उनके साथ जिला अध्यक्ष अंशू आर्य और एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे डॉ. रोहित भी थे। जैसे ही वह अपने शो रूम से निकले, तीन युवकों ने पीछे से उन पर हमला किया। दो भाग गए, लेकिन एक युवक कपिल को पकड़ लिया गया। उसे प्रेमनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। गगन गुप्ता ने बताया कि कपिल भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। प्रेमनगर थाने में उसके खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें