फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर जमी भीड़ को खदेड़ती रही पुलिस

Thu, 28 Jun 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। बवाल की आशंका से पोलिंग बूथों पर तैनात पुलिस वालों ने कई बार डंडे फटकार कर भीड़ को दौड़ाया। हालांकि इसके बावजूद मतदान का समय खत्म होने के बाद तक लोग जमे रहे। किला इलाके में तिलक इंटर कॉलेज मतदान केंद्र अति संवेदनशील घोषित किया गया था। शाम करीब चार बजे से मतदान केंद्र के सामने लोगों की भीड़ ज्यादा जमा होने लगी। पुलिस को कहा गया कि कुछ लोग चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। इसके बाद सीओ सिटी आनंद कुमार, किला इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश शर्मा और एसएसआई जयपाल सिंह पुलिस और पीएसी के जवानों को लेकर पहुंच गए और डंडे फटकार कर लोगों को दौड़ा दिया। कुछ देर ही लोग दुबारा मतदान केंद्र के गेट तक पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने दुबारा गलियों के अंदर दौड़ा दिया। पुलिस और लोगों के बीच लुकाछिपी का यह खेल मतदान खत्म होने तक चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें