फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में निरुद्घ ग्रामीणों से मिले भाजपा विधायक

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
बरेली। विशारतगंज क्षेत्र के शाहवाजपुर में हुई घटना के बाद कैँट विधायक राजेश अग्रवाल की अगुवाई में भाजपाइयाें का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कारागार में निरुद्घ ग्रामीणाें से मिला। घटना के बाद जिला कारागार में बंद ग्रामीणों ने विधायक अग्रवाल को अवगत कराया कि 3 मई को हुई घटना के बाद एक पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया जबकि दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कारागार में बंद ग्रामीणों से मिलने के बाद विधायक राजेश अग्रवाल ने उन्हें हर संभव कानूनी मदद का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस प्रशासन पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। विधायक राजेश अग्रवाल को कारागार में बंद ग्रामीणों ने बताया कि उनके साथ ही मारपीट की गई, वहीं पिटे और उन्हें ही पकड़कर जेल में भी बंद कर दिया गया जो पुलिस की ज्यादती को दर्शाता है। विधायक राजेश अग्रवाल के साथ संजीव शर्मा अधिवक्ता, महानगर अध्यक्ष सुधीर जैन, कुंवर महाराज सिंह, अजय प्रताप सिंह,केवल कृष्ण अजय जेटली, ऋषिपाल सिंह, नत्थू सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें