बरेली। रोडवेज बस के अंदर से साफ्टवेयर इंजीनियर का बैग चोरी हो गया, जिसमें एक लैपटॉप और दो कैमरे थे। के हरि बाबू एमईएस के इंजीनियरिंग सेक्शन में सूबेदार मेजर हैं। उनके दोस्त हैदराबाद निवासी बीजीएसबीजी शर्मा साफ्टवेयर इंजीनियर और श्रीनिवास बीएसएनएल में एकाउंटेंट हैं। बीती पांच मई को दोनों दोस्त रानीखेत घूमने जा रहे थे। यहां रोडवेज पर दोनों दोस्त बस में सवार हुए। इंजीनियर शर्मा ने अपना बैग ऊपर रखकर आपस में बातें करने लगे। कुछ देर बाद बैग देखा तो बैग गायब था। उसमें एक लैपटॉप, दो डिजिटल कैमरे और कुछ कपड़े थे। इंजीनियर शर्मा हैदराबाद के निवासी हैं। यहां अपने दोस्त सूबेदार मेजर हरि बाबू से मिलने आए थे। कोतवाली में उन्हीं की तरफ से घटना की रिपोर्ट लिखाई गई है।