फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम के तहत हुए खर्च का ब्योरा मांगा

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य योजना के निदेशक ने हफ्ते भर के अंदर सरकारी अस्पतालों में इस योजना के तहत हुए खर्च का ब्योरा मांगा है। उन्होंने इस बारे में राज्य के सभी सीएमओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

दरअसल सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इस योजना के तहत हुए खर्चों में गोलमाल की तमाम शिकायतें हुई थीं। इन्हीं शिकायतों पर एनआरएचएम के निदेशक मुकेश मेश्राम ने सभी सीएमओ को पत्र जारी कर उनके जिलों में हुए खर्च का ब्योरा देने को कहा है। उन्होंने कहा है कि खर्चों का ब्योरा भेजते समय लेखा पुस्तकों से मिलान जरूर कर लिया जाए, ताकि आगे होने वाले खर्च में कोई गड़बड़ी न हो। उन्होंने वह प्रारूप भी भेजा है, जिस पर टीकाकरण, पल्स पोलियो अभियान और दूसरे अभियानों पर खर्च का मिलान किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें