बरेली। शिकायतों के चलते एसएसपी डा. संजीव गुप्ता ने पारिवारिक परामर्श केंद्र भंग कर दिया।
अदालत में जाने से पहले घरेलू विवाद आपस में सुलह समझौते के सुलझ जाएं इसके लिए पुलिस पारिवारिक परामर्श केंद्र का गठन किया गया था। इसमें पुलिस के अलावा समाज सेवी बतौर काउंसलर रहते हैं। पिछले कई महीने से परामर्श केंद्र में कार्य ठीक नहीं चल रहा था। साथ ही घूसखोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते सोमवार को एसएसपी ने परामर्श केंद्र को भंग कर दिया। उन्होंने बताया कि नए सिरे से साफ-सुधरी छवि वाले लोगों को बतौर काउंसलर नियुक्त किया जाएगा। यहां बता दें कि घूसखोरी की शिकायतों के चलते एक बार पहले भी परामर्श केंद्र भंग हुआ था। उस वक्त भी नए लोगों को जोड़ गया था। मगर बाद में कुछ पुराने लोगों के जुड़ जाने पर व्यवस्था दुबारा बिगड़ गई।