बरेली। कोतवाली में तीन बैंक प्रबंधकों के खिलाफ जाली नोट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। सहायक महाप्रबंधक निर्गम विभाग लखनऊ शालिनी सचान ने डाक द्वारा तहरीर भेजी। आरोप है कि बरेली के एसबीआई, पंजाब एण्ड सिंध बैंक और ओबीसी बैंक के लॉकर से 50 और सौ के जाली नोट मिले। कुल नोटों की संख्या नौ है। ये नोट 19 अगस्त 2011 से 29 नवम्बर 2011 के बीच मिले हैं। कोतवाली पुलिस ने तीनों बैंक के प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।