बरेली। मांझे से एक छात्रा की गर्दन कट गई। हालत गंभीर होने पर घायल को निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। सिविल लाइन के शशांक अग्रवाल की पुत्री सौम्या अग्रवाल सीए की कोचिंग करती हैं। कोचिंग के लिए वह शनिवार की सुबह सात बजे घर से पैदल ही प्रेमनगर की ओर जा रही थीं। माधौबाड़ी में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक लड़का पतंग उड़ा रहा था। अचानक सौम्या की गर्दन में मांझा फंसने से खून निकलने लगा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। छात्रा का काफी मात्रा में खून बह गया था। उपचार से शाम तक छात्रा की हालत में सुधार हुआ।