फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जुआरी गिरफ्तार, दो वाहन सीज

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली पुलिस ने रामपुर गार्डेन के हाईडिल कॉलोनी से छह जुआरियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई गुरुवार की शाम को की गई। जेई एचएल गुप्ता के आवास के पीछे खाली प्लाट में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। छापेमारी में वीडीए कॉलोनी के राजीव सक्सेना, कर्मचारी नगर के शेखर सक्सेना, पटेल नगर के संजीव गुप्ता, गुलाब नगर के संदीप गुप्ता, खजुरिया जुल्फिकार के करामत खां और सीबीगंज के जाकिर हुसैन पकड़े गए। मौके से 30 हजार रुपये, छह मोबाइल और ताश की गड्डी बरामद हुई। एक बाइक और स्कूटर भी मिला, जिनको कागजात न मिलने पर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें