बरेली। पीलीभीत से भाई के साथ इलाज को शहर आया युवक लापता हो गया।
स्टेशन रोड, पूरनपुर के विनय गुप्ता अपने छोटे भाई 35 वर्षीय मनीष को लेकर इलाज के लिए बरेली आए। बुधवार को वह सिविल लाइंस इलाके में एक निजी अस्पताल में गए। मनीष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। विनय ने बताया कि मनीष अस्पताल से ही बिना बताए कहीं चले गए। आसपास काफी खोजबीन की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।