फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण में धांधली पर फंसे दो शिक्षक

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सस्पेंड, दूसरे पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

बरेली। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के भवनों के निर्माण में धांधली करने पर भद्पुरा ब्लॉक के दो शिक्षकों पर बीएसए ने कार्रवाई की है। इनमें एक को तो सस्पेंड कर दिया गया है और दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश एबीएसए को दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए ने भद्पुरा ब्लॉक के गोरीखेड़ा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हरिपाल सिंह पर भवन निर्माण की धनराशि का गबन करने के मामले में एबीएसए को एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। बीएसए ने बताया, भवन निर्माण के लिए 78500 रुपये की धनराशि भेजी गई थी, लेकिन शिक्षक ने स्कूल में कोई निर्माण नहीं कराया। उन्होंने पूरी धनराशि का ही गबन कर लिया। भदपुरा के ही शिक्षक इदरीश अहमद ने भी अपने स्कूल चहारदीवारी, अतिरिक्त कक्षा कक्ष और रसोई का निर्माण नहीं कराया। इसलिए इदरीश को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें