फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और मुजरिमों की तरह बैठे रहे फर्श पर

Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनरल टिकट पर स्लीपर में सफर करना कई बैंक मैनेजरों और शिक्षकों को भारी पड़ा। रेलवे टीम ने उन्हें चेकिंग में पकड़े जाने के बाद काफी देर जमीन पर बैठाए रखा और फिर जुर्माना लेकर छोड़ा। छह घंटे तक हुई चेकिंग में कुल 163 यात्री पकड़े गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे सीआईटी आरएस श्रीवास्तव के नेतृत्व में चेकिंग टीम के सदस्य बरेली जंक्शन पर इकट्ठे हुए। टीम के सदस्य अलग-अलग प्लेटफार्मों पर फैल गए और दोपहर दो बजे तक जो भी ट्रेन जंक्शन पर पहुंची, उसमें घुसकर चेकिंग की। इस दौरान पंजाब मेल, किसान एक्सप्रेस, राजरानी, हिमगिरि एक्सप्रेस, जनसेवा और कुंभ एक्सप्रेस समेत चौदह ट्रेनों में चेकिंग के दौरान कुल 163 यात्री पकड़े, जिनमें 96 बगैर टिकट और 67 अनियमित यानी सामान्य टिकट पर स्लीपर कोच में यात्रा करते हुए पकड़े गए। इनमें छह बैंक मैनेजर, सात शिक्षक, एक दर्जन पुलिस कर्मी भी थे। पकड़ने के बाद सबको टीटीई लॉबी में ले जाकर जमीन पर बैठा दिया गया। एक-एक कर इन लोगों ने जुर्माना जमा किया तब कहीं उन्हें छोड़ा गया। कुल जुर्माना 62670 रुपये वसूला गया। चेकिंग में टीटीई आरके शर्मा, विशाल शर्मा प्रदीप सक्सेना, बीके सोनकर, शाहजहांपुर और हरदोई के सीआईटी, आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें