बरेली। गन्ना पेराई के सीजन में चीनी मिलाें से काफी मात्रा में गंदा पानी मिल के बाहर और अंदर बहा दिया जाता है। इससे भीषण बदबू उठती है और वायु प्रदूषण होता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लेेते हुए मिलाें को निर्देश जारी किए हैं। पेराई सत्र से पहले कई अन्य और मामलाें पर भी एहतियात बरतने को कहा गया है।
गन्ने की पेराई शुरू होने वाली है। मंडल में 16 चीनी मिले हैं। बरेली और शाहजहांपुर में पांच-पांच चीनी मिलें, पीलीभीत में चार और बदायूं में दो चीनी मिलें हैं। यहां से पेराई के बाद निकलने वाले कचरे, गंदे पानी आदि का सही से निस्तारण हो इस पर ध्यान दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरके त्यागी की ओर से भेजे गए पत्र में उद्योग के संयंत्रों की धुलाई से निकलने वाले जल को शुद्ध करने के बाद ही निस्तारित करने के निर्देश हैं। कहा है कि राख प्रबंधन भी उद्योग की भूमि पर ही किया जाए।
वर्जन-
‘पेराई सत्र शुरू होने से पहले मिलाें को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मिलाें का जल बाहर और अंदर इकट्ठा न हो इसके लिए खास ध्यान देने को कहा है।’-आरके त्यागी, आरओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड