बरेली। निर्वाचन आयोग ने ब्लैक एंड व्हाइट वोटर कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी है। यह आदेश नये और डुप्लीकेट दोनों तरह के कार्डों के लिए है। होलोग्राम सप्लाई भी बंद कर दी गई है। रंगीन कार्ड जारी करने के लिए इनकी छपाई का काम शुरू हो चुका है।
ठेकेदार फर्म चेन्नई सिक्योरिटी प्रिंटिंग ने जिला स्तर पर फ्रेंचाइची के माध्यम से काम शुरू करा दिया है। फ्रेंचाइजी ने 15 सौ कार्ड छापकर तैयार कर दिए हैं। बता दें कि जिले में मतदाता सूची पुननिरीक्षण में साठ हजार ने ज्यादा आवेदन मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में कार्ड बनाने के लिए दो प्रिंटिंग मशीन से छपाई होगी। रंगीन डुप्लीकेट कार्ड 25 रुपये जमा करने पर मिलेगा। यह 15 दिसंबर के बाद ही बन पाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी एम. नईम ने बताया कि रंगीन कार्ड छपाई में तेजी लाने के लिए जल्द ही एक और मशीन लगवाई जाएगी।