फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्प से बदलेगी आर्थिक तस्वीर: संतोष

Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। हस्तशिल्प में देश की आर्थिक तस्वीर बदलने का माद्दा है। इसमें सरकार हर संभव सहायता दे रही है। शिल्पियों को उनके उत्पाद का सही मूल्य दिलाने, उन्हें ग्राहक मुहैया कराने पर काम हो रहा है। इसी क्रम में प्रदर्शनी लगाई जा रही हैं। ये बातें केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने कहीं। वह शनिवार शाम अर्बन हाट में केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय और फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशंस (फियो) की ओर से आयोजित 10 दिवसीय गांधी शिल्प बाजार के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर थे।
फियो के अध्यक्ष पद्मश्री रफीक अहमद ने बताया कि देश में हस्तशिल्प सेक्टर में करीब 65 लाख शिल्पियों को रोजगार मिला हुआ है। देश के कुल हस्तशिल्प निर्यात में उत्तर प्रदेश की 40 फीसदी की भागीदारी है। इसे बढ़ाने के लिए शिल्पकारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे ये बिचौलियों के हाथों शोषण से बचेंगे और माली हालत भी सुधरेगी। डीएम संजय कुमार ने कहा कि बरेली को हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यात हब के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन शिल्पियों-कारोबारियों की मदद को तत्पर है।
विज्ञापन

मेले में मेजबान यूपी, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर समेत कुल 22 प्रदेशों के 162 शिल्पियों के स्टाल लगे हैं। इसमें कालीन, दरी, जरी, चिकन, पीतल, लकड़ी, चंदेरी सिल्क, जूट, फर्नीचर, गिफ्ट आइटम ऊनी उत्पाद आदि शामिल हैं। इस दौरान नगर विधायक डा. अरुण कुमार, हस्तशिल्प के उप निदेशक वीरेंद्र कुमार, स्वदेश कुमार, आशीष जैन, सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) इलयास खान, फियो के सीईओ वाईएस गर्ग, मेला प्रभारी आलोक श्रीवास्तव, राजन सक्सेना, गुलशन आनंद, पुष्पेंदु शर्मा, बृजेश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


फियो के सीईओ ने कहा तीन गुना करेंगे निर्यात
बरेली (ब्यूरो)। शनिवार को यहां शुरू हुए दस दिवसीय गांधी शिल्प बाजार में फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशंस (फियो उत्तर क्षेत्र) के सीईओ वाईएस गर्ग ने बताया कि अगले छह साल में देश को विश्व व्यापार का प्रमुख खिलाड़ी बनाने पर जोर है। फोकस इस पर है कि हस्तशिल्प उत्पादों को तवज्जो देते हुए अपनी क्वालिटी उत्पादन से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में लीडर की भूमिका में आएं। इसके लिए वर्ष 2019 - 20 तक देश का निर्यात बढ़ाकर करीब तीन गुना करने का लक्ष्य होगा। वैश्विक स्तर पर हो रहे शिल्प और उत्पाद प्रदर्शनियों में भारतीयों की हिस्सेदारी बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय टोल फ्री निर्यात हेल्पलाइन नंबर (18000-121-9000) जारी किया गया है। निर्र्यात को प्रोत्साहित करने के लिए फियो के स्तर पर चार मुख्य काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें