फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौते बेटे ने बुजुर्ग बाप को मार डाला

Sat, 25 Oct 2014 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। शराब पीने के लिए पैसे न देने पर शराबी युवक ने दिवाली की रात मां-बाप की पिटाई कर दी। सुबह फिर उसने जिद की। पिता ने इन्कार किया तो उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे थाने में पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

घटना गांव महेशपुर शिव सिंह में शुक्रवार दोपहर साढे़ बारह बजे हुई। गांव के 60 वर्षीय डंबर सिंह यादव का इकलौता बेटा नेत्र मोहन उर्फ बंटू शराब का आदी बताया जाता है। बृहस्पतिवार की रात सभी दिवाली मना रहे थे, तभी नेत्रमोहन ने डंबर सिंह से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। उन्होंने मना किया तो नेत्रमोहन ने उसने डंबर सिंह के साथ अपनी पत्नी और मां की भी पिटाई कर दी। शुक्रवार दोपहर उसने फिर हंगामा करते हुए डंबर से शराब के लिए पैसे मांगने शुरू कर दिए। डंबर ने दोबारा इन्कार किया तो नेत्रमोहन ने उनका गला दबा दिया।
परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो डंबर का भतीजा भजनलाल और विजय पाल पहुंच गए। दोनों जमीन पर बेहोश पड़े डंबर सिंह को उठाकर अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसओ भोजीपुरा अशोक सोलंकी ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी नेत्र मोहन को पकड़ लिया और थाने ले आए। एसओ ने बताया कि भजन लाल की तहरीर पर नेत्र मोहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। सूचना पर सीओ नवाबगंज कालू सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें