फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमईएस की क्लर्क ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दी

Sun, 28 Sep 2014 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज(एमईएस) की 24 वर्षीय क्लर्क नेहा उर्फ सोनी ने हार्टमैन पुल के पास लालकुंआ पैसेजर के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने नेहा के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

उरई(जालौन) की राजेंद्रनगर बैंक कॉलोनी निवासी राकेश सोनी की बेटी नेहा सोनी यहां एमईएस में क्लर्क थी। पिता की मौत के बाद नेहा मां किरन सोनी के साथ लाल फाटक स्थित एमईएस कॉलोनी में रह रही थी। उसका भाई गौरव सोनी उरई में ही रहता है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की दोपहर करीब दो बजे घर से आकर नेहा हार्टमैन के पास रेलवे लाइन किनारे खड़ी हो गई। जैसे ही लालकुंआ पैसेजर रेलवे लाइन पर आई। वह उसके सामने आ गई और उसके जिस्म के चिथड़े उड़ गए। हाथ पैर बुरी तरह कट जाने से मौके पर ही नेहा ने दम तोड़ दिया। नेहा के परिचय पत्र के जरिए उसकी पहचान होने के बाद मां को फोन करके सूचना दी गई। बेटी की लाश देकर किरन बदहवास हो गई। महिला पुलिस कर्मियों ने उसे बमुश्किल संभाला। मां की हालत देखकर पुलिस ने उससे ज्यादा सावल नहीं किए। खुदकुशी के वजह भी पुलिस को पता नहीं चल पाई है। बताया यही जा रहा है कि घरेलू कलह की वजह के नेहा ने यह कदम उठाया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नेहा की अपनी माता किरन से भी विवाद रहता था। मां की किसी बात पर नाराज होकर ही उसने यह कदम उठाया है। नेहा के भाई गौरव को सूचना देकर बुला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें