फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यरानी एक्सप्रेस में सर्वे ग्रुप की कर्मचारी से अभद्रता

Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। दिल्ली से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में शुक्रवार को वेंडर की करतूत से बखेड़ा हुआ तो रविवार सुबह राज्यरानी एक्सप्रेस के रिजर्व कोच में बैठी एक सर्वेयर कंपनी की कर्मचारी से अभद्रता कर दी गई। हमलावरों ने महिला के पति से मारपीट भी की। मुसाफिरों ने एकजुट होकर एक आरोपी को पकड़ लिया। उसे जीआरपी बरेली के हवाले करके मुकदमा दर्ज करा दिया गया। आरोपी एमएसटी होल्डर बताए जा रहे हैं जो रिजर्व कोच में घुसकर अक्सर मुसाफिरों को परेशान करते हैं।
विज्ञापन

मोदी सोशल रिसर्च नाम की सर्वे संस्था का एक ग्रुप रविवार सुबह मुरादाबाद से राज्यरानी एक्सप्रेस में सवार हुआ। ग्रुप में करीब 22 सदस्य थे जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। सभी एक ही कोच में अपनी आरक्षित बर्थ पर बैठ गए। इनमें भी पुरुष और महिला सदस्य अलग बैठे थे। बदायूं की आवास विकास कालोनी के राजकुमार भटनागर और उनकी पत्नी किरन भटनागर भी इन सदस्यों में शामिल थे। रामपुर से ट्रेन चलते ही दो लोग इनके कोच में घुस गए। उन्होंने सीट से सामान फेंककर कब्जा जमा लिया। किरन ने प्रतिवाद किया तो उन्होंने अभद्रता कर दी। किरन ने अपने पति को बुला लिया। राजकुमार ने इन लोगों को आरक्षित बर्थ की जानकारी देते हुए सीट से हटने को कहा। आरोप है कि इन्होंने राजकुमार को गालियां देते हुए पीट दिया। यहां सादा कपड़े पहने एक पुलिसकर्मी भी बैठे थे। उन्होंने हमलावरों को रोकने की कोशिश की तो उनसे भी अभद्रता की। फिर मुसाफिरों ने एकजुट होकर आरोपियों को पकड़ लिया। खुद को घिरा देखकर इनमें से एक चलती ट्रेन से कूद गया जबकि दूसरा कब्जे में आ गया। पीड़ितों ने ट्रेन स्टाफ को सूचना दी। फिर बरेली लाकर आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया। पकड़ा गया आरोपी रामपुर के थाना गंज अंतर्गत हाथीखाना निवासी संदीप निकला। उसने फरार साथी को रामपुर की ही वीपी कालोनी का बोनी आहूजा बताया। किरन की ओर से रिपोर्ट दर्ज करके संदीप को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें