फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार में हथियार दिखा युवक से 97 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखूपुरा निवासी अब्दुल अतीक के साथ फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
विज्ञापन

अब्दुल अतीक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे वह सिंधौली चौराहे से बरेली जाने के लिए एक ईको गाड़ी में सवार हुआ। गाड़ी में पहले से चार अज्ञात व्यक्ति और एक महिला बैठी थी।

रास्ते में जैसे ही फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पार हुआ। तभी एक युवक ने अवैध हथियार उसकी कनपटी पर तान दिया और मारपीट शुरू कर दी। फतेहगंज बाईपास के पास बदमाशों ने उसके पास से 97,000 रुपये लूट लिए और गाड़ी को साइड में लगाकर एक गड्ढे में फेंक दिया। इसके बाद कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। काफी देर बाद जब उसे होश आया तो वह अपने घर पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि बदमाश उसे मार डालने की धमकी भी दे रहे थे। काफी मिन्नतें करने के बाद उसे छोड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटना को मान रही है संदिग्ध
अब्दुल अतीक ने इस घटना की शिकायत क्षेत्राधिकारी मीरगंज को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है, फिर भी गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़ित बार-बार नई बात बता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें