फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुक्त कराए 92 किशोर, 70 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाल और किशोर श्रमिकों के चिह्नांकन एवं पुनर्वासन के तहत चल रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत 70 प्रतिष्ठानों से 92 किशोर श्रमिक अवमुक्त कराए गए। संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ निरीक्षण टिप्पणी जारी की गई है। सहायक श्रमायुक्त बाल गोविंद के मुताबिक, एक से 15 दिसंबर तक अभियान चला। इसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी राम अवतार शर्मा, बीराम, पवन कुमार चौधरी, आरके चतुर्वेदी, राकेश कुमार, डॉ. मधुलिका, अरविंद सिंह और एएचटीयू से प्रभारी सुरेंद्र सिंह, चाइल्ड लाइन से अदनान शामिल रहे। सेवायोजकों और प्रतिष्ठान स्वामियों से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कार्य में नियोजित न करने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें