बरेली। विद्युत अभियंता संघ ने ई- सुविधा केंद्रों पर सेवा प्रदाता को ऊंची दरों पर सात वर्षों के लिए ठेका दिए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। एक सभा कर संघ ने दीर्घकालीन ऐसे अनुबंध रद्द करने पर जोर दिया। साथ ही रामपुर में सीओ द्वारा एसडीओ को पीटे जाने पर रोष जताया है।
गुरुवार शाम चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में आयोजित सभा में सचिव रंजीत चौधरी ने कहा कि अभियंताओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं और प्रबंधन खामोश है। उन्होंने कहा, नई बिलिंग कंपनी पर प्रबंधन ज्यादा खर्च कर रहा है, लेकिन उस अनुपात में उपभोक्ताओं को ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है। वीके पाठक, एलबी सिंह, आशीष राहुल, एसके गुप्ता, राकेश सिंह, अंबरीश श्रीवास्तव, नकुल रावत आदि विचार रखे।