भमोरा। देवचरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार को सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिहर्सल किया। एडीजी अभिनाश चंद्र, डीआईजी राजेश पांडे, एसएसपी मुनिराज जी. और डिप्टी कमिश्नर आरएएफ अमरीश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। डीआईजी ने सभा स्थल के आसपास रह रहे परिवारों के बारे में भी सूचना एकत्र करने को कहा। ब्यूरो