फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदपुर विधायक ने सेल्समैन को ओवररेट शराब बेचते दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता(बरेली)। शराब की ओवररेटिंग खुलकर हो रही है। फरीदपुर विधायक की छापामारी में भी यह बात खुलकर सामने आ गई। उन्होंने एक दुकान पर सेल्समैन को रंगे हाथों पकड़वा लिया। तत्काल ही डीएम और जिला आबकारी अधिकारी से शिकायत की। बुधवार को इस मामले में कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

कस्बा भुता में मेन रोड पर ही अंग्रेजी शराब की दुकान है। यहां काफी समय से ओवररेट शराब बेची जा रही थी। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. श्याम बिहारीलाल से की। मंगलवार की रात करीब पौने दस बजे विधायक शराब दुकान का पास पहुंचे। उन्होंने मिलक गौंटिया निवासी बबलू नाम के युवक को भेजकर मैक्डॉवल नंबर वन अंग्रेजी शराब का हॉफ खरीदने को कहा। प्रिंट रेट 250 वाला यह हॉफ सेल्समैन ने 270 रुपये में दिया। बबलू के इशारे पर तत्काल विधायक दुकान पर आ गए। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ सेल्समैन रामबाबू को रंगेहाथ पकड़ लिया। तत्काल थानाध्यक्ष भुता को कॉल करके बुला लिया। सेल्समैन ने अपने बचाव में बिक्री का पर्चा दिखाया। कहा कि दुकान के मालिक राजीव गुप्ता हैं। उन्हीं के कहने पर वह ओवररेट पर शराब बिक्री करता है। विधायक ने यहीं से डीएम और आबकारी अधिकारी को फोन करके शराब दुकान व सेल्समैन पर कार्रवाई करने को कहा। इस मौके पर विधायक के साथ भुता के भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरदेव गंगवार, डॉक्टर गया प्रसाद गंगवार, जागेश्वर गंगवार, रमेश चंद शर्मा, संतोष शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। भीड़ लगी तो एसओ वीरेंद्र राणा ने तत्काल दुकान बंद कराकर सेल्समैन को भेज दिया। कहा कि अधिकारियों से वार्ता के बाद बुधवार को इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें