फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत मिलाप देख भावुक हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री रामलीला सभा की ओर से चल रही रामलीला मंचन के 17वें दिन शोभायात्रा निकाली गई, जो बमनपुरी से मलूकपुर, बिहारीपुर, घंटाघर, नॉवेल्टी चौराहा, बरेली कॉलेज, श्यामगंज, मठ की चौकी, कुतुबखाना, बड़ा बाजार होते हुए साहूकारा फाटक पहुंची। जहां भरत मिलाप का मंचन हुआ। श्री राम और भरत के संवाद सुन दर्शक भाव विभोर हो गए। जय श्री राम के जयकारों से यात्रा गुंजायमान रही।
विज्ञापन

भरत मिलाप का मंचन होने के बाद शोभायात्रा साहूकारा से किला, जसौली, कुंवरपुर, सिटी सब्जी मंडी, मलूपुर होते हुए शोभायात्रा का नृसिंह मंदिर पर विश्राम हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर डॉ. उमेश गौतम ने किया। यात्रा का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, नाथ नगरी, रस्तोगी सभा, बिहारीपुर सौदागरान वेलफेयर सोसायटी, बरेली व्यापार मंडल, पंजाबी महासभा, लोधी राजपूत सभा, शब्दांगन और उड़ान आदि संस्थाओं ने पुष्पवर्षा और जलपान आदि व्यवस्था कर स्वागत किया। इस दौरान सभा के अध्यक्ष अतुल कपूर, राधाकृष्ण शर्मा, इंद्रदेव त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें