फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट भी कह रही बिगड़े लिंग अनुपात की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव की मतदाता सूचियां भी जिले में बिगड़े लिंग अनुपात की दास्तां बयां कर रही हैं। 2011 के जनगणना आंकड़ों के मुताबिक प्रति हजार पुरुषों पर 883 महिलाएं थीं, लेकिन मतदाता सूचियों में यह अंतर और ज्यादा बड़ा है। यहां प्रति हजार पुरुषों पर सिर्फ 832 ही महिलाएं हैं। यानी साफ है कि जागरूकता के अभाव के साथ महिलाओं के वोट बनाने के प्रयासों में भी कहीं कोई कमी रह गई है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय की लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तैयार हुई वोटर लिस्ट में ंअब तक पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या करीब पौने तीन लाख कम है। प्रशासन की रिपोर्ट के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक हजार मतदाता पर महिला वोटरों का अनुपात 832 निकला है। निर्वाचन आयोग के आदेश पर इस बार भी महिला मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए उन्हें जागरूक करने की मुहिम चलाई जा रही है।
अब तक जारी हुई मतदाता सूची के मुताबिक, पुरुष मतदाताओं की संख्या 16 लाख 98 हजार से ज्यादा निकली है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 14 लाख 13 हजार है। महिला मतदाताओं की सर्वाधिक संख्या बरेली विधानसभा क्षेत्र में है। महिला वोटर कम हैं और देहरी लांघकर वे पोलिंग बूथ तक जाने से हिचकती है, इसलिए उनका मतदान प्रतिशत भी नहीं बढ़ पता है। इस बार मतदान में महिलाओं की जबरदस्त भागीदारी रहे, इसके लिए सरकारी मशीनरी उन्हें जागरूक करने की कोशिश ज्यादा कर रही है। हालांकि, अभी मतदाता सूची का संशोधन भी होगा। इससे वोटरों की संख्या में अभी और बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभावार महिला-पुरुष मतदाता
विधानसभा पुरुष महिला
बहेड़ी 188943 159525
मीरगंज 177588 149856
भोजीपुरा 192896 161904
नवाबगंज 173039 145060
फरीदपुर 170363 140363
बिथरी-चैनपुर 205204 1166848
बरेली 233271 192333
बरेली कैंट 191352 159392
आंवला 165769 137899
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें