फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर मुसीबत बढ़ी, मुगलसराय 19 तक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 31 मार्च तक करीब एक दर्जन ट्रेनें पहले से ही रद्द हैं। अब रेलवे ने बरेली-प्रयागराज मुगलसराय एक्सप्रेस को 19 मार्च तक रद्द कर दिया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया है। रायबरेली में इंटरलॉकिंग होने की वजह से रेलवे ने फैसला दिया है।
विज्ञापन

होली पर लखनऊ और इलाहाबाद जाने वाले यात्रियों ने भीड़भाड़ से बचने के लिए करीब 15 दिन पहले मुगलराय एक्सप्रेस में रिजर्वेशन करा रखा था। रेलवे ने होली से छह दिन पहले मुगलसराय एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। ऐन मौके पर यात्रियों को किसी अन्य ट्रेन में रिजर्वेशन भी नहीं मिल रहा है। दरअसल रायबरेली स्टेशन नवीनतम सिग्नल प्रणाली लगाने को पटरियों पर नॉन इंटरलाकिंग बुधवार से शुरू हो गई। बुधवार को यात्री जंक्शन पहुंचने तो उन्हें ट्रेन रद्द होने का पता चला। डायवर्ट ट्रेनों में सहारनपुर-इलाहाबाद नौंचदी एक्सप्रेस 19 मार्च तक लखनऊ तक, दिल्ली-प्रतापगढ़ पदमावत एक्सप्रेस, गरीबरथ, कुंभ एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर होते हुए गंतव्य हो जाएंगी। बता दें कि रेलवे ने कोहरे और ठंड के चलते 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक डबलडेकर एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस, दरभंगा अमृतसर जननायक, सहरसा-अमृतसर जनसेवा समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया था। 15 जनवरी के बाद सभी ट्रेनों को महाकुंभ में लगा दिया गया। जिससे एक बार फिर से ट्रेनों को 31 मार्च तक रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें