फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर की बर्खास्तगी को लगाई याचिका पर नहीं हुई सुनवाई

विज्ञापन
मेयर की बर्खास्तगी को लगाई याचिका पर नहीं हुई सुनवाई - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। मेयर उमेश गौतम को बर्खास्त करने के लिए हाईकोर्ट में डाली गई याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को कोर्ट में 16 केस लगे थे, लेकिन सिर्फ नौ पर ही सुनवाई हो सकी। अब बुधवार को इसमें सुनवाई के लिए अगली तिथि तय की जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर के करीबी मुनीश शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश तिवारी एवं मौजूदा पार्षद विपुल लाला ने मेयर उमेश गौतम के खिलाफ हाईकोर्ट में मेयर उमेश गौतम को बर्खास्त करने के लिए याचिका दायर कर की थी। आरोप था कि मेयर उमेश गौतम ने अपनी यूनिवर्सिटी में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। इस मामले में सुनवाई के लिए मंगलवार पांच मार्च की तारीख नियत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें