फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा का ढांचा बदलने पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग और इंडियन एसोसिएशन ऑफ टीचर एजुकेशन की ओर से ‘इंडियन टीचर एजूकेशन एट क्रासरोड्स: विदेरटो’ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार से हो रहा है। इसमें देश भर के तमाम शिक्षाविद जुटेंगे और मौजूदा शिक्षा के ढांचे के बदलाव पर मंथन करेंगे। गुरुवार को विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बीआर कुकरेती और विशेषज्ञों ने प्रेस वार्ता करके संगोष्ठी के बारे में जानकारी दी। बताया कि इसमें मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय हैदराबाद के पूर्व कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मियां, वर्धमान मुक्त विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति प्रोफेसर अशोक शर्मा, राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सीबी शर्मा समेत कई शिक्षाविद हिस्सा लेंगे। वर्तमान आवश्यकता के अनुसार हमारे शैक्षिक ढांचे में क्या बदलाव होना चाहिए इसपर मंथन होगा। कई विशेषज्ञ गुरुवार को विश्वविद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें