फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थोपेडिक एसोसिएशन की कॉन्फ्रेंस में कविताएं सुनाएंगे कुमार विश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप्र आर्थोपेडिक एसोसिएशन की 43वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस यूपी आर्थोकॉन का आयोजन 27 साल बाद बरेली में किया जा रहा है। मुख्य आयोजन 15, 16 और 17 फरवरी को रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में होगा। कॉन्फ्रेंस में देश के छह सौ आर्थोपेडिक डॉक्टर भाग लेंगे। पहले दिन डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन के बाद लेक्चर होंगे। इस दौरान डॉक्टर अपने शोध और अनुभवों को साझा करेंगे।
विज्ञापन

पहले दिन के मुख्य अतिथि झांसी मेडिकल कॉलेज के हड्डी एवं जोड़ विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व यूपी आर्थोपेडिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर पीके डबराल होंगे। दूसरे दिन लोगों को हड्डी रोगों को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से तीन किमी की मैराथन होगी। इसके बाद कवि कुमार विश्वास कार्यक्रम में शिरकत कर कविता का जादू बिखेरेंगे। साइंटिफिक सेशन के साथ आयोजन का समापन होगा। आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. विनोद पागरानी ने बताया कि डॉक्टर अपने शोध और नई तकनीकों एवं मशीनों के चलते इलाज में आए सुधार पर चर्चा करेंगे। मेडिकल के छात्र करीब 150 से ज्यादा शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें