फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि की गलती से सैकड़ों छात्रों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि रविवार को समाप्त हो गई। अब पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ ही फॉर्म भर सकेंगे। अब भी तमाम छात्र ऐसे हैं जो फॉर्म नहीं भर सके और उनको पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के भरने होंगे। इसमें कुछ छात्रों की लापरवाही तो कुछ विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण रह गए हैं। स्नातक और परस्नातक में तमाम छात्रों के रिजल्ट में आरडी लग गई थी। आरडी न हटने के कारण तमाम छात्र फार्म भरने से वंचित रहे गए। अब उनको पांच सौ रुपये विलंब शुल्क भरना होगा। अब छात्र बीस जनवरी तक पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन


गलती हुई तो फॉर्म कर सकेंगे संशोधित
इस बार भी छात्रों ने फॉर्म भरने में तमाम गलतियां की हैं। अब छात्र कॉलेजों के चक्कर काट रहे हैं। उनको अभी संशोधन का विकल्प नहीं दिया गया है। विश्वविद्यालय का कहना है कि अगर फॉर्म में गलती हुई है तो छात्र उसे कॉलेज स्तर से संशोधित करा सकते हैं। छात्रों को भी गलती संशोधित करने का विकल्प बाद में दिया जाएगा। कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि फॉर्म अग्रसारित करते वक्त फॉर्म को चेक जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें